सवाई माधोपुर में भाजपा ने की दोबारा मतगणना की मांग
सवाई माधोपुर में केंद्रीय मंत्री मीणा ने भाजपा प्रत्याशी के. एस. बैंसला को पराजित किया है। शनिवार को यहां एक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आ जाने के बाद मतगणना रोक दी गई थी। रविवार को दोबारा मतगणना शुरू होने के बाद नतीजा घोषित हुआ तो यह सीट कांग्रेस के खाते में गई।
एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "भाजपा ने दोबारा मतगणना की मांग की है। हम इस मामले में जल्द फैसला करेंगे।"
गौतलब है कि राजस्थान की कुल 25 सीटों में से 19 पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications