फिल्मकार प्रकाश मेहरा नहीं रहे
मेहरा ने मुंबई स्थित कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में सुबह अंतिम सांस ली। वह निमोनिया से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।
मेहरा ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में वर्ष 1968 में कदम रखा। उनकी पहली फिल्म 'हसीना मान जाएगी' थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को 'मेला' और 'जंजीर' जैसी हिट फिल्में दीं।
मेहरा की फिल्म 'जंजीर' के अलावा अमिताभ 'मुकद्दर का सिकंदर', 'शराबी', 'लावारिस' और 'नमक हलाल' में मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में जब मेहरा अस्पताल में भर्ती थे तो अमिताभ ने वहां जाकर उनसे मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications