लिट्टे का हमला विफल, 70 विद्रोही ढेर (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया नानायक्कारा ने बताया कि शनिवार रात करीब 1.30 बजे तमिल विद्रोहियों ने सेना की रक्षा पंक्ति को भेदने की कोशिश की लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे ढेर कर दिए गए।

उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि इस घटना में सेना को किसी तरह का नुकसान हुआ या नहीं।

रक्षा मंत्रालय ने ऐलान किया है कि सेना द्वारा कब्जे में लिए गए इलाकों से लगभग सभी नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पिछले 24 घंटों में लगभग 36,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

मंत्रालय ने लड़ाई की ताजा स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है हालांकि अन्य सैन्य सूत्रों का कहना है कि इलाके में अभियान लगातार जारी है।

उधर, श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का रविवार को जॉर्डन से स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बड़ी संख्या लोगों ने झंडे लहराए और खुशियां मनाई।

जॉर्डन में शनिवार को राजपक्षे ने ऐलान किया था कि सेना ने तमिल विद्रोहियों को पराजित कर दिया है। हालांकि श्रीलंका पहुंचेने पर उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया।

सेना ने इससे पहले विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों से धमाकों की आवाज सुनी जाने की जानकारी दी थी लेकिन उससे पहुंचे नुकसान का ब्यौरा नहीं दिया है।

सेना ने सूत्रों ने दावा किया है कि वेलुपिल्लइ प्रभाकरन समेत लिट्टे के कई वरिष्ठ सदस्य अब तक संघर्ष क्षेत्र में फंसे हुए हैं लेकिन सरकार ने उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+