कांग्रेस गठबंधन को 256 सीटों पर मिली कामयाबी (राउंडअप)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन 155 सीटें जीत चुका है और 2 पर आगे चल रहा है, इस प्रकार उसकी कुल सीटों की संख्या 157 होती है।

तीसरा मोर्चा 57 सीटें जीत चुका है और 2 सीटों पर वह आगे चल रहा है। इस प्रकार उसकी कुल सीटों की संख्या 59 होती है।

समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल गठबंधन में सपा ने 22 सीटें जीती हैं, एक पर वह आगे चल रही है। राजद ने चार सीटें जीती हैं इस तरह इस गठबंधन की कुल सीटों की संख्या 27 होती है। इस गठबंधन के सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी का खाता नहीं खुल सका है।

कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस पार्टी ने 191 सीटों पर जीत दर्ज की है और 14 सीटों पर वह आगे चल रही है। इसके अलावा तृणमूल कांग्रेस ने 19, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट-1, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम-18, झारखंड मुक्ति मोर्चा-2, जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस-3, मुस्लिम लीग-2, केरल कांग्रेस-1, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-9 और विदुथलै चिरुथैगल काची ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।

भाजपा गठबंधन में भाजपा ने 107 सीटें जीती है, जबकि 9 सीटों पर आगे चल रही है। असम गण परिषद को एक सीट मिली है, जनता दल (युनाइटेड) ने 18 सीटें जीत ली है, जबकि दो पर बढ़त बनाए हुए है। राष्ट्रीय लोक दल को पांच सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल ने चार सीटों पर जीत दर्ज कराई है। शिवसेना 10 सीटें जीत चुकी है, जबकि एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने दो सीटें जीती है।

यहीं पर तीसरे मोर्चे में माकपा ने 17 सीटें जीती हैं, तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को तीन सीटें हासिल हुई हैं। आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) को नौ सीटें मिली हैं। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक ने दो सीटें जीती है। बीजू जनता दल (बीजद) आठ सीटें जीत चुका है जबकि छह पर बढ़त बनाए हुए है। जनता दल (सेक्युलर) ने तीन सीटें तीन सीटें जीती हैं। मारुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) को एक सीटें तथा रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को दो सीटें मिली हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+