यूपीए को स्पष्ट बढ़त मिलती लग रही है

यूपीए को स्पष्ट बढ़त मिलती लग रही है
16 मई, 1000 IST:

यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को इस चुनाव में साफ़ बढ़त मिली है.

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) गठबंधन पिछड़ता लग रहा है.

अब तक के रुझानों के मुताबिक यूपीए गठबंधन एनडीए के गठबंधन से 40 या 50 सीटें आगे रह सकता है.

सरकार बनाने के खेल में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यूपीए का पलड़ा भारी हो सकता है.

16 मई, 0900 IST:

16 मई, 0900 IST:

भारत की 15वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में मतगणना का काम जारी है और शुरुआती रुझान आने शुरु हो गए हैं.

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को इस चुनाव में साफ़ बढ़त मिली है और वह एनडीए से सीटों के मामले में आगे रह सकता है योगेंद्र यादव

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को इस चुनाव में साफ़ बढ़त मिली है और वह एनडीए से सीटों के मामले में आगे रह सकता है

शुरुआती रुझानों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ़्रंट ने स्पष्ट बढ़त बना ली है.

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई है लेकिन ऐसा नहीं है कि वह पूरे राज्य में आगे चल रही हो.

तो कर्नाटक से आ रहे रुझानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्थिति पिछली बार जैसी ही हो सकती है.

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल शुरु होने के बाद हमारा अनुभव ये बताता है कि शुरुआती रुझानों और अंतिम परिणामों में काफ़ी अंतर हो सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+