Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सत्ता के गलियारेः किसने क्या कहा!

15वीं लोकसभा चुनाव के नतीजों में यूपीए को मिल रही बढ़त के बाद अब यह साफ हो गया है कि केंद्र में यूपीए की ही सरकार बनेगी। ऐसे में कोई जीत की खुशी मना रहा है तो कोई हार के कारणों की खोज के लिए आत्ममंथन कर रहा है।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]

जनता का शुक्रियाः मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनावों में यूपीए को मिले बहुमत के लिए देश की जनता का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि "जनता ने हम पर भरोसा किया और हमारी पॉलिसियों को समझा और सराहा है।"

मनमोहन ही होंगे पीएमः सोनिया गांधी

कांग्रेस अधयक्ष सोनिया गांधी ने भी जनता का शु्क्रिया अदा करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे और पार्टी जनता से किए सारे वादे पूरे करेगी।

अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं: शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी कांग्रेस से आगे है लेकिन उसका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि इसकी जल्द समीक्षा की जाएगी।

उम्मीद से उलट नतीजेः राजनाथ राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा, 'बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हमने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जिस सफलता की उम्मीद की थी, वैसा हो नहीं सका। इसके कारणों पर बाद में चर्चा की जाएगी।'
जब सिंह से पूछा गया कि पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेना है, तो उन्होंने कहा, 'वाजपेयी जी ने हमारे लिए प्रचार नहीं किया लेकिन उनका समर्थन हमारे साथ रहा।'

कांग्रेस से सीटों का तालमेल न करना बड़ी भूलः लालू

लालू राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष एवं रेल मंत्री लालू प्रसाद ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए शनिवार को कहा कि बिहार की जनता ने राजद के गठबंधन को नकार दिया है।

संप्रग या राजग को समर्थन नहीं : पटनायक

उड़ीसा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले बीजू जनता दल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि केंद्र में वह न तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन देंगे।

श्रीलंका मुद्दा तमिलनाडु में सफल नहीं: मारन

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के नेता दयानिधि मारन ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत ने यह साबित कर दिया कि श्रीलंका का मुद्दा जनता को आकर्षित करने में कामयाब नहीं रहा।

हमारी रणनीति में कुछ कमी रह गई: जेटली

अरुण जेटली ने कहा कि जनता के फैसले को हम पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करते हैं। अभी तक के रुझानों से साफ है कि यूपीए गठबंधन के रूप में आगे है, हालांकि उसे बहुमत नहीं मिला है। लेकिन नतीजे हमारी अपेक्षा से कम हैं। कुछ राज्यों में हमने अच्छा परफॉर्म किया है, जैसे गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ वगैरह में हम जीते हैं। लेकिन हम अपनी हार स्वीकार करते हैं।

आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं बलबीर पुंज

बलबीर पुंज ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। साथ ही कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तीसरे मोर्चे पर शानदार बढ़त हासिल की है। इसी कारण
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए ने एनडीए पर बढ़त हासिल की। उन्होंने कहा कि पार्टी शनिवार को चुनाव नतीजों के विश्लेषण के लिए बैठक करेगी।

जनता का शुक्रियाः नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने बिहार की जनता का शुक्रिया अदा किया है। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नतीजे से हमारी जवाबदेही बढ़ेगी।

करात ने स्वीकारा, वामदलों को भारी झटका

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव प्रकाश करात ने शनिवार को स्वीकार किया कि लोकसभा चुनाव में वामदलों को भारी झटका लगा है। करात ने स्वीकार किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगी चुनावी समर में विजयी रहे हैं।

मनमोहन सिंह को लेकर आशावान था: उमर अब्दुल्ला

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिगील गठबंधन (संप्रग) की मिल रही सफलता पर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर आशावान थे।

हमेशा की तरह विपक्ष में बैठेंगे : बर्धन

कांग्रेस नई सरकार बनाने की स्थिति में है, यह स्वीकार करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव ए.बी.बर्धन ने शनिवार को कहा कि हमेशा की तरह वह विपक्ष में बैठेंगे और गरीब लोगों के हितों के लिए लड़ते रहेंगे।

संप्रग में फूट के कारण सीटें कम हुईं : रामकृपाल

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में सीटों पर उचित तालमेल नहीं होने तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में फूट पडने के कारण बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) तथा कांग्रेस की सीटें कम हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+