सिक्किम में एसडीएफ ने रचा इतिहास

इस पार्टी ने पूर्वी सिक्किम जिले की सभी 12, उत्तरी सिक्किम की चार, पश्चिमी सिक्किम और दक्षिण सिक्किम की सभी आठ-आठ सीटों पर कब्जा कर लिया। पार्टी उम्मीदवार पी.डी राय ने राज्य की एकमात्र संसदीय सीट को अपनी झोली में कर लिया। उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार के.एन उप्रेती को 3000 से अधिक मतों हराया।
चामलिंग ने दो सीटों पर विजय हांसिल की
चामलिंग ने पोकलोक-कामरांग और नामची-सिंघीथांग दोनों विधान सभा सीटों से जीत दर्ज की। एसडीएम उम्मीदवार आम प्रसाद शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एन.बी भंडारी को 1000 से अधिक मतों से हराया। भंडारी को सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट से भी हार का सामना करना पड़ा। राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डी. थाकर्पा ने रिंचेनपोंग ने जीत हासिल की। पार्टी ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए जनता के प्रति आभार प्रकट किया है। इस जीत को चामलिंग की उपलब्धियों का कमाल माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications