करात के बयान पर हिचकिचाई माकपा

माकपा के राष्ट्रीय सचिव शमीन फैज ने कहा, "कृपया दो घंटे इंतजार कीजिए।" वह करात के समर्थन में आगे आने से हिचकिचा रहे थे। दूसरी ओर माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य एम.के.पांडे ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी का रूख स्पष्ट है।
करात ने शुक्रवार को कहा था कि वाम दलों द्वारा कांग्रेस को समर्थन करने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने समाचार पत्र 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा था, "यदि अल्पमत का मुद्दा सामने आता है तो कांग्रेस को तीसरे मोर्चे की सरकार का समर्थन करना चाहिए।"
शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता सतीश चंद्र मिश्रा और करात की मुलाकात भी हुई थी। बैठक के बाद मिश्रा ने कहा था कि उनकी पार्टी सोमवार को तीसरे मोर्चे की बैठक में हिस्सा लेगी।


Click it and Unblock the Notifications