'मनमोहन सिंह को लेकर आशावान था'
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिगील गठबंधन (संप्रग) की मिल रही सफलता पर जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का कहना है कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर आशावान थे।
अब्दुल्ला ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "अब स्थिति बहुत साफ है। रुझानों से पता चलता है कि संप्रग की सरकार बनेगी। हम संप्रग को अगले पांच वर्षो तक सत्तासीन होने को लेकर उत्सुक हैं।"
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर आशान्वित था। वह जम्मू एवं कश्मीर को आदर्श राज्य बनाना चाहते हैं।"
अब्दुल्ला ने कहा, "ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और मेरे जैसे नेताओं ने युवाओं के हित की बात की है। आप 80 साल के लालकृष्ण आडवाणी से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह युवाओं के बारे में बात करेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications