नीलकेनी ने जनादेश को निर्णायक बताया
बेंगलुरू, 16 मई, इंफोसिस टेक्नॉलाजीज के सह-संस्थापक नंदन एम.नीलेकनी ने शनिवार को 15 वीं लोकसभा के जनादेश को निर्णायक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह लोगों की ओर से सरकार को संकेत है कि वह बड़े सुधार जारी रखे।
नीलेकनी ने एक समाचार चैनल से कहा, "यह जनादेश निर्णायक है। जनता का संदेश है कि नई सरकार को बड़े सुधारों की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।"
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
उल्लेखनीय है कि शनिवार को दोपहर तक के चुनाव परिणाम संबंधी रुझानों के मुताबिक कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) जीत की ओर अग्रसर है।
नीलेकनी ने कहा, "मुझे लगता है पहली बार एक ऐसी सरकार बनेगी जो विचारधारात्मक पूर्वाग्रह से मुक्त होगी। दूसरे शब्दों में कहें तो सहयोगी दलों में विचारधारा के स्तर पर कांग्रेस से कोई झगड़ा नहीं है। इसका मतलब यह है कि सुधारों का रास्ता साफ रहेगा।"


Click it and Unblock the Notifications