Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संप्रग या राजग को समर्थन नहीं : पटनायक

Naveen Patnaik
भुवनेश्वर, 16 मई, उड़ीसा में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने वाले बीजू जनता दल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि केंद्र में वह न तो संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और न ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन देंगे।

पटनायक ने कहा, "हम संप्रग या राजद नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेंगे। हालांकि अंतिम परिणाम आने के बाद बीजद स्थिति का एक बार फिर मूल्यांकन करेगा।"


[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें
]

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, "नहीं, हम ऐसा नहीं करेंगे।"

जब उनसे पूछा गया कि बीजद केंद्र से क्या मांग करेगा तो उन्होंने कहा, "हमारी अपनी मांगें हैं। हमारी उड़ीसा की जनता के लिए मांग है, जिसे हम केंद्र के पास भेजेंगे। लेकिन मैं दोहराता हूं कि हम कांग्रेस या भाजपा नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन नहीं करेंगे।"

पार्टी को मिले जनादेश को लेकर संतुष्टि व्यक्त करते हुए पटनायक ने कहा कि वह और मेहनत से काम करेंगे और राज्य में शांति व सौहार्द बनाने के लिए प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+