मेनका गांधी आंवला से चुनाव हारीं
नई दिल्ली। 15 वीं लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की आवलां सीट से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी समाजवादी पार्टी के धर्मेद्र कश्यप से चुनाव हार गई हैं। इसके अलावा शंकर सिंह वाघेला, एम.एच. अंबरीश, मारग्रेट अल्वा और बी. जर्नादन पुजारी जैसे कई दिग्गजों को मात खानी पड़ी है।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
पूर्व केंद्रीय मंत्री वाघेला पंचमहल सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभातसिंह चौहान ने 2090 मतों से हराया। कांग्रेस के अंबरीश को भी हार का मुंह देखना पड़ा है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता और केंद्रीय मंत्री अंबरीश जनता दल (सेक्युलर) के एन.चेलुवारा स्वामी से 23,677 मतों से पराजित हुए।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अल्वा उत्तरी कन्नड़ सीट से भाजपा के सांसद अनंत कुमार हेगड़े से 22,769 मतों से हार गई हैं। वह वर्ष 2004 में भी उन्हीं से चुनाव हारी थीं। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता पुजारी दक्षिण कन्नड़ सीट से भाजपा के नलिन कुमार कटील से 40,420 मतों से चुनाव हार गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications