टेलीविजन देखते रहे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को अपने आवास पर टेलीविजन पर आ रहे लोकसभा चुनाव के नतीजों से संबंधित कार्यक्रम देखते रहे। कांग्रेस महासचिव पृथ्वीराज चव्हाण ने बताया कि प्रधानमंत्री सुबह से ही टीवी देखते रहे। वह चुनाव परिणाम को लेकर चिंतित थे।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
चव्हाण ने संवाददाताओं को बताया, "मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों में वह केंद्र में स्थिर सरकार के निर्माण को लेकर बहुत चिंतित थे।" उन्होंने कहा कि अगले दो तीन दिनों में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जाएगी।
चव्हाण ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नई सरकार में शामिल होने के बारे में कहा कि यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने यह जरूर कहा कि पार्टी नई सरकार में 10-12 निर्दलीय सांसदों को शामिल कर सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications