हारने के बाद जीतीं मेनका गांधी
लखनऊ। 15 वीं लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की आवलां सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और पांच बार सांसद रह चुकीं मेनका गांधी उत्तर प्रदेश की आंवला लोकसभा सीट से चुनाव जीत गई हैं।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
इससे पहले मतगणना में हुई कुछ गड़बड़ी के कारण उन्हें समाजवादी पार्टी के धर्मेद्र कश्यप के मुकाबले हारा हुआ बताया गया था।
एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतगणना संबंधी गलती के कारण पहले मेनका गांधी की 22,000 मतों से पराजय की घोषणा की गई थी जबकि वह 6,400 मतों से चुनाव जीत गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications