कुमारस्वामी ने बेंगलुरू ग्रामीण सीट जीती
बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी बेंगलुरू ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव जीत गए हैं। लोकसभा चुनाव की शनिवार को जारी मतगणना के नतीजों के अनुसार उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार को 1,30275 मतों से हराया।
वर्ष 2004 में कांग्रेस प्रत्याशी तेजस्विनी गोड़ा ने कुमारस्वामी के पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवेगौड़ा को हराया था। इस बार कुमारस्वामी ने यह सीट कांग्रेस से छीन ली। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दूसरे तथा तेजस्विनी तीसरे स्थान पर रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications