शुरुआती रुझानः यूपीए को बढ़त

हालांकि एनडीए की स्थिति भी कमजोर नहीं है। चुनाव के आखिरी दौर में तमाम तरह के विवादों में उलझी सपा की उम्मीदवार जयाप्रदा रामपुर में आगे चल रही हैं। दार्जीलिंग से भाजपा प्रत्याशी जसवंत सिंह आगे चल रहे हैं। कोलकाता दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी आगे चल रही हैं। अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
इसी तरह से भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन आगे चल रहे हैं, जबकि जमशेदपुर से अर्जुन मुंडा आगे हैं। इसके अलावा दक्षिण कन्नड़ से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारग्रेट अल्वा पीछे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद देश भर में शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई और साढ़े नौ बजे तक पहला परिणाम मिल जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications