चुनाव आयोग की वेबसाइट में गड़बड़ी
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग की नई वेबसाइट में शनिवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। आयोग के अधिकारियों के अनुसार इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के उपायुक्त आलोक शुक्ला ने कहा, "शनिवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग चुनाव परिणामों की जानकारी प्राप्त करने के लिए वेबसाइट को क्लिक कर रहे हैं, जिस कारण इसपर बोझ बढ़ गया।"
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
आयोग की वेब साइट सुबह नौ बजे से ही काम नहीं कर रही है। शुक्ला ने कहा कि आयोग की वेब साइट में प्रति सेकेंड एक लाख लोग हिट कर रहे हैं। इस कारण वेब साइट धीमी हो गई है । उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित रिजल्ट बिना किसी बाधा के साइट पर देखी जा सके इसके लिए इसे री-डिज़ाइन किया गया है।
शुक्ला ने कहा कि हेवि ट्रैफिक से निपटने के लिए भी वेबसाइट के सर्वर को अपग्रेड किया गया है। शुक्ला ने कहा कि वेबसाइट की गड़बड़ी सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications