मिजोरम: 13 साल बाद कांग्रेस की जीत
आईजोल। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने मिजोरम की एकमात्र संसदीय सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को पराजित कर जीत दर्ज की है।
कांग्रेस प्रत्याशी सी. एल. रुआला ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार एच. ललुंगमुआना को 108,000 मतों से पराजित किया। ललंगमुआना को मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस (एमपीसी) ने समर्थन दिया था।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
ईसाई बहुल मिजोरम सीट पर कांग्रेस ने पिछली बार 1996 में जीत दर्ज की थी। उस वक्त सिल्वेरा सी. ने एमएनएफ नामित उम्मीदवार को 14,481 मतों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications