ई. अहमद की लगातार छठी जीत
मालाप्पुरम (केरल), 16 मई , विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद शनिवार को नवगठित मालाप्पुरम संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल कर लगातार छठी बार लोकसभा में पहुंचने में सफल रहे।
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अहमद (70) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के टी.के. हमजा को 100,000 से अधिक मतों से पराजित किया।
वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में हमजा ने मंजेरी सीट से जबकि अहमद ने पोन्नानी सीट से जीत हासिल की थी।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]


Click it and Unblock the Notifications