कांग्रेस मुख्यालय में खुशी, भाजपा में मायूसी

मतगणना शुरू होने के दो ही घंटे बाद कुछ टीवी चैनलों द्वारा "मनमोहन ही प्रधानमंत्री रहेंगे" की घोषणा किए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता "जय हो" के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ता पटाखे छुड़ाकर अपनी खुशियों का इजहार करते दिखे। जबकि कुछ युवा चिल्लाते हुए यह कहते हुए देखे गए "हम राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद पर देखना चाहते हैं"
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुबह 19 वर्षीय एक कार्यकर्ता ने हवन किया। प्रिंस सिंह नाम के इस समर्थक ने कहा कि वह कांग्रेस की जीत और देश की तरक्की के लिए यह अनुष्ठान कर रहा है। प्रमुख पार्टी नेता भी टीवी सेट से चिपककर चुनाव नतीजों पर पैनी नजर रखे हुए हैं और जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।
उधर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में मायूसी का आलम है। समर्थक उदास और हतप्रभ दिखाई दे रहे हैं। वी.के.मल्होत्रा, बलबीर पुंज और कई अन्य प्रमुख नेता वहां मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications