उम्मीद के खिलाफ रहा प्रदर्शन: राजनाथ सिंह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के इतने खराब प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी।
सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हमने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की जिस सफलता की उम्मीद की थी, वैसा हो नहीं सका। इसके कारणों पर बाद में चर्चा की जाएगी।"
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
जब सिंह से पूछा गया कि पार्टी के खराब प्रदर्शन के पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लेना है, तो उन्होंने कहा, "वाजपेयी जी ने हमारे लिए प्रचार नहीं किया लेकिन उनका समर्थन हमारे साथ रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications