भाजपा ने हार स्वीकार की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में एक तरह से हार स्वीकार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) उससे काफी आगे निकल गया है और उसे आशा के अनुरूप जनता से सर्मथन हासिल नहीं हुआ है।
भाजपा प्रवक्ता बलबीर पुंज ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी ने गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया।
[चुनाव के ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें]
साथ ही कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तीसरे मोर्चे पर शानदार बढ़त हासिल की है।
इसी कारण कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) पर बढ़त हासिल की।
उन्होंने कहा कि पार्टी शनिवार को चुनाव नतीजों के विश्लेषण के लिए बैठक करेगी।


Click it and Unblock the Notifications