केरल में सभी 4 सीटों पर भाकपा पीछे
पिछली लोकसभा में केरल की 20 सीटों में से भाकपा के पास तीन सीटें थीं। पार्टी ने किसी भी पुराने सांसद को टिकट नहीं दिया और सभी नए चेहरों को मैदान में उतारा।
भाकपा को सबसे बड़ी हार का सामना नवगठित वायनाद संसदीय क्षेत्र में करना पड़ सकता है। यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार एम.आई.शहनवाज 97,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाकपा के ही टी.एन.जयदेवन 20,000 वोटों से और आर.एस.अनिल 30,000 मतों से पीछे हैं।
भाकपा के राज्य सचिव वेलियन भार्गवन ने कहा कि यह परिणाम राज्य सरकार के कार्यो पर जनादेश नहीं है। भाकपा राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा घटक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications