पूर्वोत्तर में कांग्रेस आगे
ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस असम की 14 में से 10 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा यहां तीन सीटों पर जबकि कांग्रेस की सहयोगी बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट एक सीट पर आगे है।
मिजोरम की इकलौती संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे हैं जबकि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस दोनों सीटों पर आगे चल रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी।
मणिपुर में भी कांग्रेस ने दोनों सीटों पर बढ़त कायम कर रखी है। त्रिपुरा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी दोनों सीटों पर आगे हैं।
मेघालय में कांग्रेस शिलांग सीट पर जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तुरा सीट पर आगे है।
नागालैंड में कांग्रेस उम्मीदवार भाजपा समर्थित उम्मीदवार से पीछे चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications