दक्षिण अफ्रीकी भारतीय द्वारा ओबामा पर बनी फिल्म का अमेरिका में प्रदर्शन

जोहांसबर्ग, 16 मई (आईएएनएस)। जाने-माने दक्षिण अफ्रीकी भारतीय फिल्म निर्माता अनंत सिंह द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पर बने वृत्तचित्र को अमेरिका में दिखाया जाएगा। इस फिल्म में प्रथम अश्वेत अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ओबामा के सफर को केंद्र में रखा गया है।

फिल्म निर्माण कंपनी वीडियो विजन, जिसे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति की कई फिल्में बनाने का श्रेय जाता है, के अनंत सिंह ने कहा, "हमने ओबामा के सफर से दुनिया को अवगत कराने के मामले में बढ़त हासिल कर ली है। मुझे खुशी है कि ओबामा जैसी महान हस्ती की जिंदगी पर डाक्युमेंटरी फिल्म बनाने का मौका मुझे मिला। इसमें ओबामा के चुनावी सफर की रोचक प्रस्तुति शामिल है।"

इस फिल्म को अमेरिका में दिखाने की जिम्मेवारी ऑयन टेलीविजन नेटवर्क ने ली है। 'बराक ओबामा: पीपुल्स प्रेजीडेंट' नामक यह फिल्म रविवार को दिखाई जाएगी।

वह कहते हैं, "यह फिल्म अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अमेरिकी स्कूली शिक्षा प्रणाली को नस्लवाद से मुक्त करने के लिए 55 साल पहले सुनाए गए एक फैसले की वर्षगांठ के मौके पर दिखाई जा रही है। अदालत के इस फैसले से अमेरिकी समाज नस्लवाद की जकड़ काफी ढीली पड़ गई थी। इससे अमेरिकी शिक्षा व्यवस्था पर भी दूरगामी असर पड़ा था।"

उन्होंने कहा कि इस फिल्म में हमने ऐसे कई पहलुओं को दिखाए हैं जिन्हें दूसरे निर्माता दिखाने में असफल रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे ओबामा के दो नारों 'यस वी कैन' और 'यस वी डिड' ने उनके पक्ष में अमेरिकी जनता को गोलबंद कर दिया।

इसमें दिखाया है कि कैसे ओबामा ने सामुदायिक संगठनकर्ता के अपने पुराने अनुभवों का इस्तेमाल अपने पक्ष में जनता को गोलबंद करने में किया। इसमें जमीनी स्तर पर जनता से संपर्क की ओबामा की तरकीब पर रोशनी डाली गई है। फिल्म में ओबामा की सफलता के बारे में कई कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, नेताओं की राय ली गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+