रूस ने अमेरिकी उपग्रह का प्रक्षेपण किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 'ब्रिज एम रॉकेट' की सहायता से 'प्रोटोस्टार-2' उपग्रह का कजास्तान स्थित बैकोनुर अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपण किया गया।
रॉकेट का निर्माण क्रुंचवेव केंद्र में किया गया था। इस संबंध में केंद्र के प्रवक्ता एलेक्जेंडर बॉबरेनेव ने जानकारी दी।
'प्रोटोस्टार-2' उपग्रह का निर्माण बोइंग कॉरपोरेशन करता है। इस उपग्रह की सहायता से इंडोनेशिया, भारत और फिलीपींस स्थित ग्राहकों को सूचना सेवा मुहैया कराई जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications