पाकिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में 9 मरे
इस्लामाबाद, 16 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध अमेरिकी चालक रहित युद्धक विमानों ने एक वाहन और एक मदरसे को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'जियो टीवी' के हवाले से खबर दी है कि अमेरिकी युद्धक विमानों ने मीर अली उपमंडल के खेसूर क्षेत्र में एक मदरसे और एक वाहन पर दो मिसाइलें दागीं।
रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अब भी इलाके पर मंडरा रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications