मेरी जीत निश्चित है:लालजी टंडन
लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझ्झानों के मुताबिक टंडन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा "लखनऊ सीट पर भले ही जीत मेरी हो, लेकिन असल मायने में यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जीत होगी। चुनाव तो वही लड़ रहे हैं मैं तो सिर्फ उनकी खड़ाऊं लेकर चुनाव मैदान में उतरा हूं।"
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार ही देश को विकास के पथ पर ले जाने में सक्षम है।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ सीट पर पिछले पांच चुनावों में वाजपेयी ने जीत दर्ज की थी। इस बार उनके खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी ने उनके करीबी टंडन को टिकट दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications