पाकिस्तानी सेना भारत की सीमा पर बनी रहेगी : कयानी
समाचार पत्र द न्यूज ने शनिवार को लिखा है, "सैन्य नेतृत्व ने राष्ट्रीय राजनीतिक नेतृत्व से कहा है कि भारत से लगी पाकिस्तान की सीमा से सैनिकों को हटा कर उन्हें देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात करने की कोई संभावना नहीं है।"
सेना प्रमुख कयानी ने शुक्रवार को उत्तर पश्चिम सीमांत प्रांत (एनडब्ल्यूएफपी) के तीन जिलों में तालिबान आतंकियों के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रीय नेतृत्व को कैमरे के सामने पांच घंटे के संबोधन के दौरान यह घोषणा की थी।
कयानी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा भारत की सीमा पर व्याप्त स्थिति के बारे में पूछे जाने पर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications