आंध्र प्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना
अब तक के रुझानों के मुताबिक भले ही प्रजा राज्यम पार्टी शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी हो लेकिन लगता है कि सत्ता की चाबी उसी के पास होगी।
विधानसभा की कुल 294 में से 290 सीटों के प्राप्त रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 130 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है जबकि टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 136 सीटों पर बढ़त हासिल हुआ है।
प्रजा राज्यम पार्टी के उम्मीदवार 22 सीटों पर जबकि मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन दो सीटों पर बढ़त हासिल हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications