संप्रग आर्थिक सुधारों को जारी रखेगा : कांग्रेस
कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने पूर्व के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के विनिवेश कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, "हम आर्थिक सुधारों को जारी रखेंगे लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र की कीमत पर नहीं।"
द्विवेदी ने कहा है कि खासतौर से राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (एनआरईजीएस) और कृषि ऋण माफी जैसी संप्रग सरकार की आर्थिक नीतियों ने कांग्रेस पर लोगों का भरोसा जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
दूसरी ओर एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा है कि नई सरकार बनने के बाद आर्थिक मजबूती सरकार की प्राथमिकता होगी।
कांग्रेस नेता ने कहा है, "छह से साढ़े छह प्रतिशत वृद्धि दर हासिल करना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। जब तक हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत नहीं कर लेंगे, तब तक हम अपने सामाजिक एजेंडे को ठीक से लागू नहीं कर पाएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications