यूरोपीय संघ ने मनमोहन सिंह को बधाई दी
बारोसो ने एक बयान में कहा, "यह जीत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पहली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की उपलब्धियों की स्वीकारोक्ति का परिणाम है।"
ईयूएशियान्यूज ने बारोसो के हवाले से कहा है, "चुनावी प्रक्रिया भारत की मजबूत लोकतांत्रिक संस्कृति का एक और प्रभावी प्रदर्शन है।"
बारोसो ने कहा है कि यूरोपीय आयोग कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के साथ लगातार काम करने और यूरोपीय संघ और भारत के बीच रिश्तों को मजबूती प्रदान करने को उत्सुक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications