करुणानिधि ने चुनावी जीत को एक उचित फसल बताया
करुणानिधि ने एक निजी चैनल से कहा, "एक मेहनती किसान की तरह हमने तमिलनाडु में अच्छे बीज बोया और हमें उसके एवज में अच्छी फसल काटने को मिली।"
करुणानिध ने कहा, "हमारी पार्टी की कार्यकारी समिति की 18 मई को बैठक होगी और उसी समय भविष्य की योजना पर चर्चा की जाएगी। एम.के.अझागिरी (बड़ा बेटा), कनिमोझी (बेटी) और दयानिधि मारन (भतीजे) के मंत्री पद के बारे में निर्णय संबंधित व्यक्तियों द्वारा लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications