चुनाव परिणाम उम्मीदों से परे : चंद्रबाबू नायडू
तेदेपा के नेतृत्व वाले चार दलीय गठबंधन को विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पराजय का मुंह देखना पड़ा है।
इस गठबंधन को 294 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें मिली हैं, जबकि राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से उसे आठ सीटें ही मिल पाई हैं। इसमें तेदेपा ने अकेले 93 विधानसभा और छह लोकसभा सीटें जीती है।
नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि चुनाव परिणाम उम्मीदों से काफी नीचे है और पार्टी चुनाव परिणाम के बारे में जिलावार विश्लेषण करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications