एटमी ताकतों ने एनपीटी की समीक्षा की वकालत की
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों अमेरिका, रूस, चीन और ब्रिटेन ने एनपीटी की समीक्षा को लेकर एकजुटता का इजहार किया है। वर्ष 2010 में एनपीटी की सावधिक समीक्षा की जाएगी। इससे पहले वर्ष 2005 में एनपीटी की समीक्षा हुई थी।
वैसे, वर्ष 2010 की समीक्षा बैठक के आयोजकों का कहना है कि इस बार समीक्षा बैठक में खास गहमागहमी होगी, क्योंकि अमेरिका की कमान नयी सरकार के हाथों में है। राष्ट्रपति बराक ओबामा इसे लेकर क्या रुख जाहिर करते हैं, इसका खासतौर पर इंतजार रहेगा।
इन पांचों देशों द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "हम परमाणु निरस्त्रीकरण के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। एनपीटी की समीक्षा के मसले पर हम सभी की राय समान है।"
समीक्षा बैठक अप्रैल 2010 में न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में होगी। उस बैठक की तैयारी के लिए हुए विचार विमर्श का नेतृत्व संयुक्त राष्ट्र में जिम्बाब्वे के राजदूत बोनीफेस चिदयौसिकू ने किया। उन्होंने कहा कि ओबामा के राष्ट्रपति बनने से परमाणु अप्रसार व्यवस्था के मजबूत होने के आसार बढ़ गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications