जरदारी ने मनमोहन को चुनावी जीत पर बधाई दी
नई दिल्ली,16 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन कर उनकी कांग्रेस पार्टी को चुनाव में मिली जीत के लिए उन्हें बधाई दी।
दोनों नेताओं के बीच पांच महीने बाद पहली बार फोन पर बात हुई है। इसके पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के चंद दिनों बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।
पिछले वर्ष अगस्त महीने में राष्ट्रपति बनने के बाद से ही जरदारी भारत व पाकिस्तान के बीच बेहतर संबंधों की बहाली के लिए प्रयास कर रहे हैं।
बहरहाल, भूटान के राजा जिगमे खेसर नामग्याल वांगचुक पहले ऐसे विदेशी नेता हैं, जिन्होंने सबसे पहले मनमोहन सिंह को आम चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications