डीएमके की जीत लोकतंत्र की हत्या है : जयललिता
चेन्नई, 16 मई (आईएएनएस)। आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की अध्यक्ष जे.जयललिता ने शनिवार को कहा कि तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन की जीत लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि इस जीत को हासिल करने के लिए पैसा व ताकत का इस्तेमाल किया गया।
यहां जारी एक बयान में जयललिता ने शिवगंगा से गृहमंत्री पी.चिदंबरम की जीत को शर्मनाक बताया है।
जयललिता ने कहा, "चुनाव आयोग ने पहले शिवगंगा से एआईएडीएमके प्रत्याशी राजा कन्नप्पन को विजयी घोषित किया, लेकिन बाद में उसने चिदंबरम को विजयी घोषित कर दिया। अब इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications