ओबामा ने भारतीय मूल की प्रीत भरारा को अटार्नी नियुक्त किया
भरारा की नियुक्ति के संबंध में व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की। भरारा न्यूयार्क में डेमोक्रेट सीनेटर चार्ल्स स्कूमर को कानूनी मामलों के सलाहकार रह चुके हैं।
ओबामा ने अटार्नी पद के लिए 40 वर्षीय भरारा के अलावा पांच अन्य लोगों के नामों की घोषणा करते हुए कहा कि ये सभी अपने करियर में प्रतिष्ठा हासिल की है। उन्होंने कहा कि ये सभी अटार्नी के रूप में देश की सेवा करेंगे।
ओबामा ने कहा, "मुझे इन पांचों लोगों को अटार्नी नियुक्त करने से गर्व महसूस हो रहा है।" भरारा का जन्म पंजाब में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ वर्ष 1970 में अमेरिका आए थे। उन्होंने हावार्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications