कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक रविवार को
कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक रविवार दोपहर को होगी। बैठक में भावी रणनीति पर चर्चा होगी।"
कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाने के सिलसिले में वह जल्द ही राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेगी और उसके बाद संसदीय दल की बैठक बुलाकर पार्टी नेता के रूप में मनमोहन सिंह के नाम पर औपचारिक मुहर लगाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications