आंध्र में स्ट्रांग की चाबी गुम, ताला तोड़ निकाली ईवीएम
निजामाबाद जिले के कामेरेड्डी में पहुंचे निर्वाचन अधिकारियों को चाबी गुम हो जाने की बात जानकर हैरत हुई और अंतत: सील तोड़कर ईवीएम निकालनी पड़ीं। ताला तोड़ने से पहले उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत ली।
पश्चिमी गोदावरी जिले के भीमवरम में मतगणना देर से शुरू हुई। वहां चुनाव कर्मियों ने मतदान केंद्रों पर उपयुक्त सुविधाओं के अभाव का विरोध करते हुए काम करने से मना कर दिया था।
काकीनाडा और कुरनूल में मतगणना की तैयारियां पूरी नहीं होने की वजह से चुनाव कर्मियों को कुछ देर इंतजार करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications