पंजाब में अकाली दल-भाजपा को बढ़त
पंजाब की 13 संसदीय सीटों में से अकाली दल पांच और भाजपा एक पर बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस चार में आगे चल रही है।
क्रिकेट से राजनीति में आए भाजपा के नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर सीट पर अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी से मामूली मतों के अंतर से पिछड़ रहे हैं।
अकाली भठिंडा, संगरूर, जालंधर, फरीदकोट और फिरोजपुर सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार फतेहगढ़ साहेब और पटियाला पर आगे चल रहे हैं।
अकाली दल-भाजपा गठबंधन को वर्ष 2004 में 11सीटे मिली थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications