संप्रग की बढ़त और मजबूत हुई, राजग पिछड़ा(लीड-2)
अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार कांग्रेस के नेतृत्व वाले संप्रग का प्रदर्शन चुनाव बाद सर्वेक्षणों के अनुमानों से बेहतर रहा है।
कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों को उत्तर प्रदेश में सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं जबकि तीसरे मार्चे के दो प्रमुख घटक दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और वामपंथियों के हाथ से कई महत्वपूर्ण सीटे खिसकती नजर आ रही हैं।
समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उत्तर प्रदेश और बिहार में 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं। छोटे दल देश में पांच सीटों पर आगे हैं।
इन चुनावों में केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार कमलनाथ, पी.चिदंबरम और रेणुका चौधरी भाजपा के राजनाथ सिंह और जनता दल (एस) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जीत तय मानी जा रही है।
सपा की जया प्रदा उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट से कांग्रेस की नूर बानो से पीछे चल रही हैं।
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा वामपंथी दलों से बढ़त बनाए हुए है। पश्चिम बंगाल में भी वाम मोर्चे की हालत अच्छी नहीं दिखाई दे रही।महाराष्ट्र में शिवसेना के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।
सभी परिणाम दोपहर तक मिल जाने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications