दिल्ली, केरल में संप्रग को बढ़त
दिल्ली की सात में से छ: लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। केरल से आ रहे रुझानों के मुताबिक वहां भी कांग्रेस ने वाम दलों पर भारी बढ़त कायम कर रखी है जबकि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। महाराष्ट्र में संप्रग को बढ़त मिली हुई है। तमिलनाडु में कांग्रेस तथा द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के बीच बराबर की टक्कर है।
अब तक के रुझानों के मुताबिक संप्रग को 150 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार 87 सीटों पर जबकि तीसरे मोर्चे के प्रत्याशी 38 सीटों पर बढ़त कायम किए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications