झारखंड के चार पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव जीते
ये सभी अलग-अलग समय पर नौ साल पूर्व बने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के अध्यक्ष और राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कोडरमा लोकसभा सीट से 44,000 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने सीपीआई-माले के प्रत्याशी राजकुमार यादव को हराया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन ने दुमका संसदीय सीट से 19,000 मतों से भाजपा उम्मीदवार सुनील सोरेन को हराया। शिबू सोरेन ने जामताड़ा विधानसभा सीट से भी जीत दर्ज की है।
अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा ने पहली बार लोकसभा का चुनाव जीता है। भाजपा उम्मीदवार मुंडा ने जमशेदपुर सीट पर झामुमो के वर्तमान सांसद सुमन महतो को एक लाख मतों से पराजित किया।
मधु कोड़ा ने सिंहभूम सीट से कांग्रेस सांसद बागुन सुंबरई को 88,000 मतों से हराया। कोड़ा निर्दलीय विधायक होते हुए दो साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इस वजह से उनका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications