बिहार में नहीं चला बाहुबली पत्नियों का जादू
बाहुबली सांसद पप्पू यादव की पत्नी रंजीता रंजन को सुपौल से जनता दल (युनाईटेड) के प्रत्याशी विश्व मोहन कुमार ने हरा दिया वहीं पप्पू यादव की मां शांतिप्रिया देवी को भी पूर्णिया क्षेत्र में हार का मुंह देखना पड़ा है। ज्ञात हो कि रंजीता रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) का दामन छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था। पप्पू यादव की मां शांतिप्रिया देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। उन्हें कांग्रेस ने पूर्णिया में समर्थन दिया था।
इसी तरह सीवान से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनाव लड़ रही बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को भी पराजित होना पड़ा। यहां हिना साहब को ओमप्रकाश सिंह ने पराजित कर संसद में जाने का उनका सपना तोड़ दिया।
इधर, लोजपा सांसद सूरजभान की पत्नी वीणा देवी भी अपने पति की विरासत को नहीं संभाल पायी। नवादा से वीणा देवी को बिहार के मंत्री भोला सिंह ने हरा दिया। सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद भी शिवहर संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी रमा देवी से पीछे चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications