अमेरिका में स्वाइन फ्लू से पांचवी मौत की पुष्टि
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टेक्सास प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार देर शाम घोषणा की है कि पिछले सप्ताह दक्षिणी टेक्सास में मृत एक व्यक्ति के नमूनों के प्रयोगशाला परीक्षण से पुष्टि हु़ई है कि वह स्वाइन फ्लू के वायरस ए (एच1एन1) से संक्रमित था।
इससे पहले गुरुवार को एरिजोना के फीनिक्स में अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि वहां भी एक महिला की ऐसे ही वायरस के कारण मौत हुई थी।
अमेरिकी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) ने शुक्रवार को कहा कि देश में स्वाइन फ्लू के पुष्ट और संदिग्ध मामलों की संख्या कुल मिलाकर 4,174 हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications