सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले दो सांसद चुनाव हारे

मतदाताओं के लिए यह भी पर्याप्त नहीं था और एस.के.खारवेंथन और एम.रामदॉस लोकसभा चुनाव में पराजित हो गए।

तमिलनाडु की तिरुपुर संसदीय सीट से उम्मीदवार खारवेंथन को एआईएडीएमके के सी.शिवस्वामी ने 8,000 से अधिक मतों से हराया वहीं पुड्डुचेरी से रामदॉस को कांग्रेस उम्मीदवार वी.नारायणस्वामी ने 91,000 से अधिक मतों से पराजित किया।

तमिलनाडु के पलानी से कांग्रेस सांसद खारवेंथन ने संसद में कई मुद्दे उठाए और सरकार तथा जनता का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें पांच वर्ष के कार्यकाल में 1200 सवाल उठाए और 187 बहसों में हिस्सा लिया।

पीएमके के रामदॉस 14 वीं लोकसभा के एकमात्र सदस्य थे, जिन्होंने लोगों के सामने अपनी गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट रखी।

एक मछुआरा परिवार से आने वाले रामदॉस ने 151 संसदीय बहसों में हिस्सा लिया,380 से अधिक सवाल उठाए और संसद में 94 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति दर्ज कराई।

दोनों उम्मीदवारों ने संसद में अपने प्रदर्शन के बारे में मीडिया के समाचारों का उपयोग लोगों को लुभाने के लिए किया।

परिसीमन की कार्रवाई में पलानी संसदीय क्षेत्र के समाप्त होने की वजह से खेरवेंथन को तिरुपुर से मैदान में उतरना पड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+