वेनेजुएला ने अमेरिकी कंपनी का खाद्य संयंत्र जब्त किया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उप खाद्य मंत्री राफेल कोरोनाडो ने काराकास के निकट वारागास राज्य में स्थित पास्ता प्रसंस्ककरण संयंत्र की जब्ती को अस्थाई बताया है।
कोरोनाडो ने कहा कि यह जब्ती इसलिए की गई क्योंकि संयंत्र में राष्ट्रपति के उस आदेश का उल्लंघन किया गया था जिसमें उन्होंने 11 खाद्य पदार्थो के विनिर्माण, वितरण और व्यवसायीकरण के लिए कोटा निर्धारित किया था। इन वस्तुओं में पास्ता और चावल भी शामिल हैं।
नियम के मुताबिक प्रत्येक प्रांत में बनने वाले 70 फीसदी पास्ता का सरकारी मानकों के मुताबिक निर्माण, वितरण और व्यवसायीकरण होना चाहिए।
कोरोनाडो ने कहा कि अधिकारियों ने कारगिल के संयंत्र की जांच की थी। इसी दौरान उन्होंने पाया कि वहां नियमों का ठीक ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications