जीत हमारी कड़ी मेहनत का प्रमाण है: चामलिंग
चामलिंग ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "जनता एसडीएफ के कार्यक्रमों और नीतियों को समझती है। लोगों ने पिछले 13 वर्षो से हमारा काम देखा है। इससे उनमें यह विश्वास पैदा हुआ है कि एसडीएफ ही उनके लिए बेहतर काम कर सकता है।"
राज्य की सभी 32 विधानसभा सीटों पर एसडीएफ ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा उसने राज्य की एकमात्र लोकसभा सीट पर भी कब्जा जमाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "विपक्ष ने आधारहीन मुद्दों पर राजनीति की और जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया। हमने अपने अच्छे काम की बुनियाद पर और राज्य के लिए अपनी योजनाओं को लेकर चुनाव लड़ा था"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications