गुरुद्वारे में आग लगाने वाले पर 50,000 पाउंड का ईनाम
पूर्वी लंदन स्थित गुरुद्वारा सिख संगत के ट्रस्टी जगमोहन सिंह ने कहा, "यह केवल गुरुद्वारे पर हमला नहीं है बल्कि यह सिख धर्म पर हमला है।" यहां 16 मार्च को संदिग्ध व्यक्ति ने आग लगा दी थी।
िंसह ने कहा, "इस मामले में पुलिस की सहायता करने के लिए हमने ईनाम की घोषणा की है। हम न्याय लेकर रहेंगे।" उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications